यूपीएससी सिविल सेवा (IAS) प्रारंभिक परीक्षा 2016 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र I के सभी 100 प्रश्न। हर प्रश्न के नीचे सही उत्तर और व्याख्या दी गई है; पहले स्वयं उत्तर सोचें, फिर “उत्तर और व्याख्या देखें” खोलें।
उत्तर UPSC की आधिकारिक उत्तर कुंजी (सीरीज़ A) के अनुसार हैं। जिन प्रश्नों को UPSC ने हटा दिया था, उन्हें अलग से चिह्नित किया गया है।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. लोक सभा में लम्बित कोई विधेयक उसके सत्रावसान पर व्यपगत (लैप्स) हो जाता है।
2. राज्य सभा में लम्बित कोई विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया है, लोक सभा के विघटन पर व्यपगत नहीं होगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है: सत्रावसान से सत्र समाप्त होता है, पर लम्बित विधेयक व्यपगत नहीं होते; लोक सभा में लम्बित विधेयक केवल उसके विघटन पर व्यपगत होते हैं।
कथन 2 सही है: राज्य सभा में लम्बित वह विधेयक, जिसे लोक सभा ने पारित नहीं किया, लोक सभा के विघटन पर भी बना रहता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है?
1. अल्प-पोषण
2. शिशु वृद्धिरोधन
3. शिशु मृत्यु-दर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) 1, 2 और 3
- (d) केवल 1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1, 2 और 3
वैश्विक भुखमरी सूचकांक (तब IFPRI के साथ तैयार) अल्प-पोषण, शिशु निम्न भार (वेस्टिंग), शिशु वृद्धिरोधन और शिशु मृत्यु-दर का प्रयोग करता है, अतः तीनों सूचक प्रयुक्त होते हैं।
साल-दर-साल लगातार घाटे का बजट रहा है। घाटे को कम करने के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी कार्रवाई/कार्रवाइयाँ की जा सकती है/हैं?
1. राजस्व व्यय को घटाना
2. नवीन कल्याणकारी योजनाओं को प्रारम्भ करना
3. सहायिकी (सब्सिडी) को युक्तिसंगत बनाना
4. आयात शुल्क को कम करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
राजस्व व्यय घटाने और सहायिकी को युक्तिसंगत बनाने से घाटा घटता है।
नई कल्याणकारी योजनाएँ व्यय बढ़ाती हैं और आयात शुल्क घटाने से राजस्व कम होता है, अतः दोनों से घाटा बढ़ेगा।
भारत में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से 'भुगतान बैंकों (पेमेंट बैंक्स)' की स्थापना की जा रही है। इस दृष्टि से निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. जिन मोबाइल टेलीफोन कंपनियों और सुपर-बाज़ार श्रृंखलाओं का स्वामित्व एवं नियंत्रण भारतीय व्यक्तियों के पास है, वे भुगतान बैंकों के प्रवर्तक होने के योग्य हैं।
2. भुगतान बैंक क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड दोनों जारी कर सकते हैं।
3. भुगतान बैंक ऋण देने के कार्यकलाप नहीं कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 1 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 1 और 3
कथन 1 और 3 सही हैं: निवासियों के स्वामित्व व नियंत्रण वाली दूरसंचार कंपनियाँ और सुपर-बाज़ार श्रृंखलाएँ भुगतान बैंक के प्रवर्तक हो सकती हैं, और भुगतान बैंक ऋण नहीं दे सकते।
कथन 2 गलत है: भुगतान बैंक डेबिट कार्ड जारी कर सकते हैं, क्रेडिट कार्ड नहीं।
हाल ही में समाचारों में आने वाले 'LiFi' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह उच्च गति डेटा संचरण के लिए प्रकाश को माध्यम के रूप में प्रयुक्त करता है।
2. यह एक बेतार प्रौद्योगिकी है और 'WiFi' से कई गुना तीव्रतर है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: Li-Fi LED के दृश्य प्रकाश से डेटा भेजता है और यह बेतार प्रौद्योगिकी है जो Wi-Fi से कई गुना तेज़ हो सकती है।
'अभीष्ट राष्ट्रीय निर्धारित अंशदान (Intended Nationally Determined Contributions)' पद को कभी-कभी समाचारों में किस संदर्भ में देखा जाता है?
- (a) युद्ध-प्रभावित मध्य-पूर्व के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए वचन
- (b) जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
- (c) एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक) की स्थापना करने में सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया गया पूँजी योगदान
- (d) धारणीय विकास लक्ष्यों के बारे में विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विश्व के देशों द्वारा बनाई गई कार्य-योजना
INDC वे जलवायु कार्य-योजनाएँ थीं जो देशों ने पेरिस COP21 (2015) से पहले प्रस्तुत कीं; पेरिस समझौते के अंतर्गत ये NDC बन गईं।
निम्नलिखित में से कौन-सा, सरकार की योजना 'UDAY' का एक प्रयोजन है?
- (a) ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के क्षेत्र में नव प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना
- (b) 2018 तक देश में हर घर में बिजली उपलब्ध कराना
- (c) एक समयावधि के अंदर कोयला-आधारित शक्ति संयंत्रों के स्थान पर प्राकृतिक गैस, नाभिकीय, सौर, वायु एवं ज्वारीय शक्ति संयंत्र स्थापित करना
- (d) विद्युत् वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट और पुनरुत्थान का प्रबंध करना
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) विद्युत् वितरण कंपनियों के वित्तीय कायापलट और पुनरुत्थान का प्रबंध करना
UDAY (उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना, 2015) का उद्देश्य विद्युत् वितरण कंपनियों का वित्तीय कायापलट था: राज्यों ने डिस्कॉम का 75% ऋण अपने ऊपर लिया और डिस्कॉम को घाटा घटाना था।
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'आइ० एफ० सी० मसाला बॉन्ड (IFC Masala Bonds)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (इंटरनैशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन), जो इन बॉन्डों को प्रस्तावित करता है, विश्व बैंक की एक शाखा है।
2. ये रुपया अंकित मूल्य वाले बॉन्ड (rupee-denominated bonds) हैं और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक के ऋण वित्तीयन के स्रोत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: IFC विश्व बैंक समूह की निजी क्षेत्र शाखा है, और मसाला बॉन्ड विदेश में जारी रुपया-अंकित बॉन्ड हैं जो भारतीय संस्थाओं के लिए ऋण जुटाते हैं।
विजयनगर के शासक कृष्णदेव की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।
2. कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: कृष्णदेव राय के समय भू-राजस्व भूमि की गुणवत्ता (तर, सूखी, बाग) के अनुसार था, और कारखानों के स्वामी अन्य व्यावसायिक करों के साथ उद्योग कर देते थे।
प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में से किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पुत्र की प्रेम कहानी है?
- (a) स्वप्नवासवदत्ता
- (b) मालविकाग्निमित्र
- (c) मेघदूत
- (d) रत्नावली
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) मालविकाग्निमित्र
कालिदास के मालविकाग्निमित्रम् में शुंग वंश के संस्थापक पुष्यमित्र शुंग के पुत्र अग्निमित्र और मालविका की प्रेम कथा है।
निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में कभी-कभी समाचारों में 'ऐम्बर बॉक्स, ब्लू बॉक्स और ग्रीन बॉक्स' शब्द देखने को मिलते हैं?
- (a) WTO मामला
- (b) SAARC मामला
- (c) UNFCCC मामला
- (d) FTA पर भारत-EU वार्ता
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) WTO मामला
ऐम्बर, ब्लू और ग्रीन बॉक्स WTO के कृषि समझौते में घरेलू कृषि सहायिकियों को व्यापार-विकृति के आधार पर वर्गीकृत करते हैं।
निम्नलिखित में से किसको/किनको भारत सरकार के पूँजी बजट में शामिल किया जाता है?
1. सड़कों, इमारतों, मशीनरी आदि जैसी परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर व्यय
2. विदेशी सरकारों से प्राप्त ऋण
3. राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों को अनुदत्त ऋण और अग्रिम
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
पूँजी बजट में पूँजी प्राप्तियाँ (जैसे विदेशी सरकारों से ऋण) और पूँजी व्यय (परिसंपत्तियों का अधिग्रहण, राज्यों व संघ राज्यक्षेत्रों को ऋण और अग्रिम) आते हैं, अतः तीनों शामिल हैं।
'मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification)' का/के क्या महत्त्व है/हैं?
1. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है।
2. यह विशेष/विशिष्ट रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित होता है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को वित्तीय संसाधनों के बड़े हिस्से का नियतन सुलभ कराता है।
3. यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
कथन 1 और 3 सही हैं: UNCCD राष्ट्रीय कार्यक्रमों व अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों से कार्रवाई को बढ़ावा देता है और स्थानीय भागीदारी वाला ऊर्ध्वगामी उपागम अपनाता है।
कथन 2 गलत है: इसका विशेष ध्यान अफ्रीका पर है, दक्षिण एशिया और उत्तरी अफ्रीका पर नहीं।
हाल ही में IMF के SDR बास्केट में निम्नलिखित में से किस मुद्रा को जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है?
- (a) रूबल
- (b) रैंड
- (c) भारतीय रुपया
- (d) रेनमिनबी
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) रेनमिनबी
नवम्बर 2015 में IMF ने चीनी रेनमिनबी (युआन) को SDR बास्केट में जोड़ने का निर्णय लिया, जो अक्तूबर 2016 से प्रभावी हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक एवं वित्तीय समिति [International Monetary and Financial Committee (IMFC)] के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. IMFC विश्व अर्थव्यवस्था से सरोकार रखने वाले विषयों पर चर्चा करता है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) को उसके कार्य की दिशा पर सलाह देता है।
2. IMFC की बैठकों में विश्व बैंक प्रेक्षक की भाँति भाग लेता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: IMFC विश्व अर्थव्यवस्था और कोष के कार्य पर IMF के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स को सलाह देता है, और विश्व बैंक इसकी बैठकों में प्रेक्षक के रूप में भाग लेता है।
एक राष्ट्रीय मुहिम 'राष्ट्रीय गरिमा अभियान' चलाई गई है
- (a) आवासहीन और निराश्रित लोगों के पुनर्वासन और उन्हें उपयुक्त जीविकोपार्जन के स्रोत प्रदान करने के लिए
- (b) यौन-कर्मियों (सेक्स वर्कर्स) को उनके पेशे से मुक्त कराने और उन्हें जीविकोपार्जन के वैकल्पिक स्रोत प्रदान करने के लिए
- (c) मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिए
- (d) बंधुआ मजदूरों को उनके बंधन से मुक्त कराने और उनके पुनर्वासन के लिए
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने और मैला ढोने वाले कर्मियों के पुनर्वासन के लिए
राष्ट्रीय गरिमा अभियान मैला ढोने की प्रथा समाप्त करने और मैला ढोने वालों के पुनर्वास का अभियान है।
मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।
2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिह्न लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: तमिल सिद्ध एकेश्वरवादी थे जो मूर्तिपूजा और कर्मकांड की निंदा करते थे, और लिंगायत (वीरशैव) जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे और पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न उठाते थे।
निम्नलिखित में से कौन-सा, कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले पद 'आयात आवरण (इम्पोर्ट कवर)' का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
- (a) यह किसी देश के आयात मूल्य एवं सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात को बताता है
- (b) यह किसी देश के एक वर्ष में आयात के कुल मूल्य को बताता है
- (c) यह दो देशों के बीच निर्यात एवं आयात के मूल्यों के अनुपात को बताता है
- (d) यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतर्राष्ट्रीय रिज़र्व द्वारा किया जा सकता है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) यह उन महीनों की संख्या बताता है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के अंतर्राष्ट्रीय रिज़र्व द्वारा किया जा सकता है
आयात आवरण वह महीनों की संख्या है जितने महीनों के आयात का भुगतान देश के विदेशी मुद्रा भंडार से हो सकता है; यह बाह्य मज़बूती का माप है।
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
समाचारों में कभी-कभी उल्लिखित समुदाय - किसके मामले में
1. कुर्द - बांग्लादेश
2. मधेसी - नेपाल
3. रोहिंग्या - म्याँमार
उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) 2 और 3
- (d) केवल 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 2 और 3
मधेसी नेपाल के 2015 के संविधान के कारण और रोहिंग्या म्याँमार के कारण समाचारों में रहे।
कुर्द मुख्यतः तुर्की, इराक, ईरान और सीरिया में रहते हैं, बांग्लादेश में नहीं।
'रासायनिक आयुध निषेध संगठन [Organization for the Prohibition of Chemical Weapons (OPCW)]' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह यूरोपीय संघ का एक संगठन है जिसका NATO तथा WHO से कार्यकारी संबंध है।
2. यह नए शस्त्रों के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए रासायनिक उद्योग का अनुवीक्षण करता है।
3. यह राज्यों (पार्टियों) को रासायनिक आयुध के खतरे के विरुद्ध सहायता एवं संरक्षण प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
कथन 1 गलत है: OPCW रासायनिक आयुध अभिसमय को लागू करने वाला स्वतंत्र निकाय है, यूरोपीय संघ का संगठन नहीं।
कथन 2 और 3 सही हैं: यह नए आयुध रोकने हेतु रासायनिक उद्योग का निरीक्षण करता है और सदस्य राज्यों को सहायता व संरक्षण देता है।
'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इस योजना के अंतर्गत कृषकों को वर्ष के किसी भी मौसम में उनके द्वारा किसी भी फसल की खेती करने पर दो प्रतिशत की एकसमान दर से बीमा किश्त का भुगतान करना होगा।
2. यह योजना, चक्रवात एवं गैर-मौसमी वर्षा से होने वाले कटाई-उपरांत घाटे को बीमाकृत करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है: किसान खरीफ के लिए 2%, रबी के लिए 1.5% और वाणिज्यिक व बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम देते हैं।
कथन 2 सही है: PMFBY चक्रवात और बेमौसम वर्षा से कटाई-उपरांत होने वाली हानि (खेत में सुखाने हेतु रखी फसल) को कवर करती है।
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से 'ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल' के अपने प्राकृतिक आवास में पाए जाने की सबसे अधिक सम्भावना कहाँ है?
- (a) उत्तर-पश्चिमी भारत के रेतीले मरुस्थल
- (b) जम्मू-कश्मीर के उच्चतर हिमालय क्षेत्र
- (c) पश्चिमी गुजरात के लवण कच्छ क्षेत्र
- (d) पश्चिमी घाट
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) पश्चिमी घाट
ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल ऊँचे सदाबहार वनों में रहता है, मुख्यतः पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर में।
निम्नलिखित में से कौन-सी, 'राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण [National Ganga River Basin Authority (NGRBA)]' की प्रमुख विशेषताएँ हैं?
1. नदी बेसिन, योजना एवं प्रबंधन की इकाई है।
2. यह राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण प्रयासों की अगुवाई करता है।
3. NGRBA का अध्यक्ष चक्रानुक्रमिक आधार पर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से एक होता है, जिनसे होकर गंगा बहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1 और 2
कथन 1 और 2 सही हैं: NGRBA (2009) नदी बेसिन को योजना की इकाई मानता है और राष्ट्रीय स्तर पर नदी संरक्षण की अगुवाई करता है।
कथन 3 गलत है: इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं, बारी-बारी से मुख्यमंत्री नहीं।
भारत सरकार कृषि में 'नीम आलेपित यूरिया (Neem-coated Urea)' के उपयोग को क्यों प्रोत्साहित करती है?
- (a) मृदा में नीम तेल के निर्मुक्त होने से मृदा सूक्ष्मजीवों द्वारा नाइट्रोजन यौगिकीकरण बढ़ता है
- (b) नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है
- (c) नाइट्रस ऑक्साइड, जो कि एक ग्रीनहाउस गैस है, फसल वाले खेतों से वायुमंडल में बिलकुल भी विमुक्त नहीं होती है
- (d) विशेष फसलों के लिए यह एक अपतृणनाशी (वीडिसाइड) और एक उर्वरक का संयोजन है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) नीम लेप, मृदा में यूरिया के घुलने की दर को धीमा कर देता है
नीम लेप यूरिया से नाइट्रोजन के निकलने की गति धीमी करता है, जिससे अधिक नाइट्रोजन फसल तक पहुँचती है; इससे सब्सिडी वाले यूरिया का उद्योगों में दुरुपयोग भी रुकता है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी राज्य में मुख्य सचिव को उस राज्य के राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है।
2. राज्य में मुख्य सचिव का नियत कार्यकाल होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
आधिकारिक उत्तर के अनुसार कोई सही नहीं है: मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री करते हैं (नियुक्ति राज्य सरकार का कार्यपालक निर्णय है), और इस पद का कोई नियत कार्यकाल नहीं है।
इस व्याख्या की जाँच विषय विशेषज्ञ द्वारा की जा रही है।
'स्टैंड अप इंडिया स्कीम (Stand Up India Scheme)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इसका प्रयोजन SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: स्टैंड-अप इंडिया (2016) SC/ST और महिला उद्यमियों को ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक के बैंक ऋण देती है, और SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त मिलता है।
FAO, पारम्परिक कृषि प्रणालियों को 'सार्वभौम रूप से महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली [Globally Important Agricultural Heritage System (GIAHS)]' की हैसियत प्रदान करता है। इस पहल का संपूर्ण लक्ष्य क्या है?
1. अभिनिर्धारित GIAHS के स्थानीय समुदायों को आधुनिक प्रौद्योगिकी, आधुनिक कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे उनकी कृषि उत्पादकता अत्यधिक बढ़ जाए
2. पारितंत्र-अनुकूली परम्परागत कृषि पद्धतियाँ और उनसे संबंधित परिदृश्य (लैंडस्केप), कृषि जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के ज्ञानतंत्र का अभिनिर्धारण एवं संरक्षण करना
3. इस प्रकार अभिनिर्धारित GIAHS के सभी भिन्न-भिन्न कृषि उत्पादों को भौगोलिक सूचक (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) की हैसियत प्रदान करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
GIAHS का लक्ष्य परम्परागत कृषि प्रणालियों, उनके परिदृश्य, कृषि जैव विविधता और ज्ञान की पहचान व संरक्षण है।
यह आधुनिक प्रौद्योगिकी नहीं थोपता, न ही सभी उत्पादों को GI दर्जा देता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है/नदियाँ हैं?
1. दिबांग
2. कामेंग
3. लोहित
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
दिबांग, लोहित और कामेंग (जिया भरेली) तीनों अरुणाचल प्रदेश और असम में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ हैं।
'कोर बैंकिंग समाधान (Core Banking Solutions)' पद कभी-कभी समाचारों में देखा जाता है। निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से इस पद का सही वर्णन करता है/करते हैं?
1. यह बैंक की शाखाओं का वह तंत्र है जो उपभोक्ताओं को अपने खातों का संचालन बैंक की किसी भी शाखा से कर सकने की सुविधा देता है चाहे उन्होंने अपना खाता कहीं भी खोल रखा हो।
2. यह व्यावसायिक बैंकों पर कम्प्यूटरीकरण के माध्यम से RBI का नियंत्रण बढ़ाने का एक प्रयास है।
3. यह एक विस्तृत प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशाल अनर्जक (नॉन-परफॉर्मिंग) परिसम्पत्ति वाले बैंक का अधिग्रहण दूसरे बैंक द्वारा कर लिया जाता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
कोर बैंकिंग समाधान बैंक की शाखाओं को जोड़ता है ताकि ग्राहक किसी भी शाखा से खाता चला सकें।
यह RBI के नियंत्रण या कमज़ोर बैंकों के अधिग्रहण का साधन नहीं है।
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
कभी-कभी समाचारों में देखे जाने वाले शब्द - उनका मूल स्रोत
1. एनेक्स-I देश - कार्टाजेना प्रोटोकॉल
2. प्रमाणित उत्सर्जन कटौतियाँ (सर्टिफाइड एमिशंस रिडक्शंस) - नागोया प्रोटोकॉल
3. स्वच्छ विकास क्रियाविधि (क्लीन डेवलपमेंट मेकेनिज़्म) - क्योटो प्रोटोकॉल
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 3
केवल युग्म 3 सही है: स्वच्छ विकास क्रियाविधि क्योटो प्रोटोकॉल से है।
एनेक्स-I देश UNFCCC से हैं, और प्रमाणित उत्सर्जन कटौतियाँ क्योटो प्रोटोकॉल के CDM से; कार्टाजेना प्रोटोकॉल जैव सुरक्षा पर और नागोया प्रोटोकॉल पहुँच व लाभ-साझेदारी पर है।
जैव सूचना-विज्ञान (बायोइंफॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद 'ट्रांसक्रिप्टोम (transcriptome)' किसे निर्दिष्ट करता है?
- (a) जीनोम संपादन (जीनोम एडिटिंग) में प्रयुक्त एंजाइमों की एक श्रेणी
- (b) किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण श्रृंखला
- (c) जीन अभिव्यक्ति की क्रियाविधि का वर्णन
- (d) कोशिकाओं में होने वाले आनुवंशिक उत्परिवर्तनों की एक क्रियाविधि
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण श्रृंखला
ट्रांसक्रिप्टोम किसी कोशिका या जीव द्वारा किसी समय अभिव्यक्त RNA (मुख्यतः mRNA) प्रतिलिपियों का पूरा समूह है।
भारत सरकार द्वारा चलाया गया 'मिशन इंद्रधनुष' किससे संबंधित है?
- (a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
- (b) पूरे देश में स्मार्ट सिटी का निर्माण
- (c) बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी-सदृश ग्रहों के लिए भारत की स्वयं की खोज
- (d) नई शिक्षा नीति
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का प्रतिरक्षण
मिशन इंद्रधनुष (2014) का लक्ष्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीके से रोके जा सकने वाले रोगों के विरुद्ध पूर्ण प्रतिरक्षण है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से भारत सरकार के 'हरित भारत मिशन (Green India Mission)' के उद्देश्य को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है/करते हैं?
1. पर्यावरणीय लाभों एवं लागतों को केंद्र एवं राज्य के बजट में सम्मिलित करते हुए तद्द्वारा 'हरित लेखाकरण (ग्रीन अकाउंटिंग)' को अमल में लाना
2. कृषि उत्पाद के संवर्धन हेतु द्वितीय हरित क्रांति आरम्भ करना जिससे भविष्य में सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो
3. वन आच्छादन की पुनर्प्राप्ति और संवर्धन करना तथा अनुकूलन (अडैप्टेशन) एवं न्यूनीकरण (मिटिगेशन) के संयुक्त उपायों से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 3
हरित भारत मिशन, जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य-योजना के अंतर्गत, वन आच्छादन के संरक्षण, पुनर्प्राप्ति और संवर्धन तथा अनुकूलन व न्यूनीकरण से जलवायु परिवर्तन का प्रत्युत्तर देने का लक्ष्य रखता है।
हरित लेखाकरण और द्वितीय हरित क्रांति इसके लक्ष्य नहीं हैं।
भारत में, पूर्व-संवेष्टित (प्रीपैकेज्ड) वस्तुओं के संदर्भ में खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग और लेबलिंग) विनियम, 2011 के अनुसार किसी निर्माता को मुख्य लेबल पर निम्नलिखित में से कौन-सी सूचना अंकित करना अनिवार्य है?
1. संघटकों की सूची, जिसमें संयोजी शामिल हैं
2. पोषण-विषयक सूचना
3. चिकित्सा व्यवसाय द्वारा दी गई किसी एलर्जी प्रतिक्रिया की संभावना के संदर्भ में संस्तुतियाँ, यदि कोई हैं
4. शाकाहारी/मांसाहारी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) 1, 2 और 3
- (b) 2, 3 और 4
- (c) 1, 2 और 4
- (d) केवल 1 और 4
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1, 2 और 4
लेबलिंग विनियम, 2011 संघटकों की सूची (संयोजी सहित), पोषण सूचना और शाकाहारी/मांसाहारी चिह्न अनिवार्य करते हैं।
चिकित्सा व्यवसाय की एलर्जी संबंधी संस्तुतियाँ अनिवार्य नहीं थीं।
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाला 'प्रोजेक्ट लून (Project Loon)' संबंधित है
- (a) अपशिष्ट प्रबंधन प्रौद्योगिकी से
- (b) बेतार-संचार प्रौद्योगिकी से
- (c) सौर ऊर्जा उत्पादन प्रौद्योगिकी से
- (d) जल संरक्षण प्रौद्योगिकी से
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) बेतार-संचार प्रौद्योगिकी से
प्रोजेक्ट लून (Google/X) ने समतापमंडल में ऊँचाई पर उड़ते गुब्बारों से सुदूर क्षेत्रों में बेतार इंटरनेट पहुँचाने का प्रयास किया।
कभी-कभी समाचारों में 'नेट मीटरिंग (Net metering)' निम्नलिखित में से किसको प्रोत्साहित करने के संदर्भ में देखा जाता है?
- (a) परिवारों/उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग
- (b) घरों के रसोईघरों में पाइप्ड नैचुरल गैस का उपयोग
- (c) मोटरगाड़ियों में CNG किट लगवाना
- (d) शहरी घरों में पानी के मीटर लगवाना
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) परिवारों/उपभोक्ताओं द्वारा सौर ऊर्जा का उत्पादन और उपयोग
नेट मीटरिंग से छत पर सौर पैनल वाले घर अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दे सकते हैं और केवल शुद्ध खपत का भुगतान करते हैं, जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।
'व्यापार करने की सुविधा का सूचकांक (Ease of Doing Business Index)' में भारत की रैंकिंग समाचार-पत्रों में कभी-कभी दिखती है। निम्नलिखित में से किसने इस रैंकिंग की घोषणा की है?
- (a) आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD)
- (b) विश्व आर्थिक मंच
- (c) विश्व बैंक
- (d) विश्व व्यापार संगठन (WTO)
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) विश्व बैंक
व्यापार सुगमता रैंकिंग विश्व बैंक अपनी वार्षिक डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट में प्रकाशित करता था (2021 में बंद)।
भारतीय इतिहास के मध्यकाल में बंजारे सामान्यतः कौन थे?
- (a) कृषक
- (b) योद्धा
- (c) बुनकर
- (d) व्यापारी
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) व्यापारी
बंजारे घुमंतू व्यापारी थे जो बैलों के कारवाँ पर अनाज और माल लंबी दूरी तक ले जाते थे।
सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले विकूटन (डिसाइफर) किसने किया था?
- (a) जॉर्ज बूलर
- (b) जेम्स प्रिंसेप
- (c) मैक्स मुलर
- (d) विलियम जोन्स
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) जेम्स प्रिंसेप
जेम्स प्रिंसेप ने 1837 में ब्राह्मी लिपि का विकूटन किया और इसी से अशोक के अभिलेख पढ़े गए।
'ग्राम न्यायालय अधिनियम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस अधिनियम के अनुसार ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।
2. यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है: ग्राम न्यायालय (2008 का अधिनियम) निर्धारित सीमा में सिविल और आपराधिक दोनों मामले सुनते हैं।
कथन 2 सही है: अधिनियम ग्राम स्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं को सुलहकर्ता नियुक्त करने की अनुमति देता है।
'ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (Trans-Pacific Partnership)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह चीन और रूस को छोड़कर प्रशांत महासागर तटीय सभी देशों के मध्य एक समझौता है।
2. यह केवल तटवर्ती सुरक्षा के प्रयोजन से किया गया सामरिक गठबंधन है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
कथन 1 गलत है: TPP के 12 सदस्य थे, और प्रशांत तट के कई देश (जैसे दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और फ़िलीपींस) इसमें नहीं थे।
कथन 2 गलत है: यह व्यापार समझौता था, समुद्री सुरक्षा गठबंधन नहीं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन (इंडिया-अफ्रीका सम्मिट)
1. जो 2015 में हुआ, तीसरा सम्मेलन था
2. की शुरुआत वास्तव में 1951 में जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
कथन 1 सही है: अक्तूबर 2015 में नई दिल्ली का भारत-अफ्रीका फ़ोरम शिखर सम्मेलन तीसरा था।
कथन 2 गलत है: पहला सम्मेलन 2008 में हुआ, 1951 में नेहरू ने शुरू नहीं किया।
RBI द्वारा घोषित 'कोषों की सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर [Marginal Cost of Funds based Lending Rate (MCLR)]' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. ये दिशानिर्देश उधारों की ब्याज दरें निर्धारित करने हेतु बैंकों द्वारा अपनाई गई विधि में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करते हैं।
2. ये दिशानिर्देश बैंक साख की उपलब्धता ऐसी ब्याज दरों पर सुनिश्चित करने में मदद करते हैं जो ऋण लेने वाले एवं बैंक दोनों के लिए न्यायसंगत हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: MCLR (2016) ने बैंकों की ऋण दर निर्धारण विधि को पारदर्शी बनाया और ऋण लेने वालों व बैंकों दोनों के लिए न्यायसंगत दरों पर साख उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा, साथ ही नीति संचरण तेज़ किया।
भारत में पाई जाने वाली नस्ल, 'खाराई ऊँट' के बारे में अनूठा क्या है/हैं?
1. यह समुद्र-जल में तीन किलोमीटर तक तैरने में सक्षम है।
2. यह मैन्ग्रोव (mangroves) की चराई पर जीता है।
3. यह जंगली होता है और पालतू नहीं बनाया जा सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1 और 2
कच्छ का खाराई ऊँट समुद्र-जल में लगभग 3 किमी तक तैर सकता है और मैन्ग्रोव चरता है।
यह रबारी और जत चरवाहों द्वारा पाली जाने वाली पालतू नस्ल है, अतः कथन 3 गलत है।
हाल ही में हमारे वैज्ञानिकों ने केले के पौधे की एक नई और भिन्न जाति की खोज की है जिसकी ऊँचाई लगभग 11 मीटर तक जाती है और उसके फल का गूदा नारंगी रंग का है। यह भारत के किस भाग में खोजी गई है?
- (a) अंदमान द्वीप
- (b) अन्नामलई वन
- (c) मैकल पहाड़ियाँ
- (d) पूर्वोत्तर उष्णकटिबंधीय वर्षावन
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) अंदमान द्वीप
मूसा इंडअंडमानेन्सिस, लगभग 11 मीटर ऊँचा और नारंगी गूदे वाला जंगली केला, अंदमान द्वीप (लिटिल अंदमान) में खोजा गया।
'INS अस्त्रधारिणी' का, जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ था, निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम वर्णन है?
- (a) उभयचर युद्धपोत
- (b) नाभिकीय शक्ति-चालित पनडुब्बी
- (c) टॉरपीडो प्रमोचन और पुनर्प्राप्ति (recovery) जलयान
- (d) नाभिकीय शक्ति-चालित विमान-वाहक
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) टॉरपीडो प्रमोचन और पुनर्प्राप्ति (recovery) जलयान
INS अस्त्रधारिणी (2015), भारत में बना, जलगत हथियारों के परीक्षण हेतु टॉरपीडो प्रमोचन और पुनर्प्राप्ति जलयान है।
'ग्रीज़्ड लाइटनिंग-10 (GL-10)', जिसका हाल ही में समाचारों में उल्लेख हुआ, क्या है?
- (a) NASA द्वारा परीक्षित विद्युत् विमान
- (b) जापान द्वारा डिज़ाइन किया गया सौर शक्ति से चलने वाला दो सीटों वाला विमान
- (c) चीन द्वारा लांच की गई अंतरिक्ष वेधशाला
- (d) ISRO द्वारा डिज़ाइन किया गया पुनरुपयोगी रॉकेट
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) NASA द्वारा परीक्षित विद्युत् विमान
GL-10 ग्रीज़्ड लाइटनिंग NASA का बैटरी-चालित टिल्ट-विंग ड्रोन था, जिसमें दस विद्युत् मोटर थीं और जो सीधे उड़कर विमान की तरह उड़ सकता था।
'गहन कदन्न संवर्धन के माध्यम से पोषण सुरक्षा हेतु पहल (Initiative for Nutritional Security through Intensive Millets Promotion)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस पहल का उद्देश्य उन्नत उत्पादन और कटाई-उपरांत प्रौद्योगिकियों को निदर्शित करना है, एवं समूह उपागम (क्लस्टर अप्रोच) के साथ एकीकृत रीति से मूल्य वर्धन तकनीकों को निदर्शित करना है।
2. इस योजना में निर्धन, लघु, सीमांत एवं जनजातीय किसानों की बड़ी हितधारिता (स्टेक) है।
3. इस योजना का एक महत्त्वपूर्ण उद्देश्य वाणिज्यिक फसलों के किसानों को, पोषकों के अत्यावश्यक निवेशों के और लघु सिंचाई उपकरणों के निःशुल्क किट प्रदान कर, कदन्न की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 2
कथन 1 और 2 सही हैं: INSIMP (RKVY के अंतर्गत) ने समूह उपागम से उत्पादन, कटाई-उपरांत और मूल्य वर्धन तकनीकों का निदर्शन किया, और इसका लाभ मुख्यतः निर्धन, लघु, सीमांत व जनजातीय किसानों को है।
कथन 3 गलत है: इसका लक्ष्य निःशुल्क किट देकर वाणिज्यिक फसल वाले किसानों को कदन्न की ओर मोड़ना नहीं था।
'स्वदेशी' और 'बहिष्कार' पहली बार किस घटना के दौरान संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए थे?
- (a) बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन
- (b) होम रूल आंदोलन
- (c) असहयोग आंदोलन
- (d) साइमन कमीशन की भारत यात्रा
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) बंगाल विभाजन के विरुद्ध आंदोलन
स्वदेशी और बहिष्कार पहली बार बंगाल विभाजन (1905) के विरुद्ध आंदोलन में संघर्ष की विधि के रूप में अपनाए गए।
भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. बोधिसत्त्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।
2. बोधिसत्त्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है।
3. बोधिसत्त्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलम्बित करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 2
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
कथन 1 गलत है: बोधिसत्त्व आदर्श महायान का केंद्र है, हीनयान का नहीं।
कथन 2 और 3 सही हैं: बोधिसत्त्व प्रबोध के मार्ग पर करुणामय प्राणी है जो सभी प्राणियों की सहायता हेतु अपना निर्वाण टालता है।
'Doctors Without Borders (Medecins Sans Frontieres)', जो प्रायः समाचारों में आया है, है
- (a) विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक प्रभाग
- (b) एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन
- (c) यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित एक अंतःसरकारी एजेंसी
- (d) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) एक गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन
मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (1971) एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है जो संघर्ष क्षेत्रों, महामारियों और आपदाओं में चिकित्सा सहायता देता है।
'पारितंत्र एवं जैव विविधता का अर्थतंत्र [The Economics of Ecosystems and Biodiversity (TEEB)]' नामक पहल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक पहल है, जिसकी मेजबानी UNEP, IMF एवं विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) करते हैं।
2. यह एक विश्वव्यापी पहल है, जो जैव विविधता के आर्थिक लाभों के प्रति ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित है।
3. यह ऐसा उपागम प्रस्तुत करता है, जो पारितंत्रों और जैव विविधता के मूल्य की पहचान, निदर्शन और अभिग्रहण में निर्णयकर्ताओं की सहायता कर सकता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 2 और 3
कथन 2 और 3 सही हैं: TEEB जैव विविधता के आर्थिक लाभों की ओर ध्यान दिलाता है और निर्णयकर्ताओं को उसके मूल्य की पहचान, निदर्शन और अभिग्रहण में सहायता देता है।
कथन 1 गलत है: TEEB की मेजबानी UNEP करता है, IMF और विश्व आर्थिक मंच नहीं।
समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले 'रेड सैंडर्स (Red Sanders)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है।
2. यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों के अति महत्त्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
कथन 1 सही है: रक्त चंदन (टेरोकार्पस सैंटालिनस) दक्षिणी पूर्वी घाट, मुख्यतः आंध्र प्रदेश, का स्थानिक वृक्ष है।
कथन 2 गलत है: यह शुष्क पर्णपाती वनों में उगता है, उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में नहीं।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? UN-REDD+ प्रोग्राम की समुचित अभिकल्पना और प्रभावी कार्यान्वयन महत्त्वपूर्ण रूप से योगदान दे सकते हैं
1. जैव विविधता का संरक्षण करने में
2. वन्य पारिस्थितिकी की समुत्थानशीलता में
3. गरीबी कम करने में
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
सुविचारित REDD+ (वनोन्मूलन और वन निम्नीकरण से उत्सर्जन में कमी) जैव विविधता की रक्षा करता है, वन पारितंत्रों को अधिक समुत्थानशील बनाता है और वन समुदायों को लाभ देकर गरीबी घटा सकता है।
'ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (Greenhouse Gas Protocol)' क्या है?
- (a) यह सरकार एवं व्यवसाय को नेतृत्व देने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिमाण निर्धारित करने एवं प्रबंधन हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय लेखाकरण साधन है
- (b) यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारितंत्र-अनुकूली प्रौद्योगिकियों को अपनाने हेतु विकासशील देशों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने की संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है
- (c) यह वर्ष 2022 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को एक विनिर्दिष्ट स्तर तक कम करने हेतु संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा अनुसमर्थित एक अंतःसरकारी समझौता है
- (d) यह विश्व बैंक द्वारा पोषित बहुपक्षीय REDD+ पहलों में से एक है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) यह सरकार एवं व्यवसाय को नेतृत्व देने वाले व्यक्तियों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को समझने, परिमाण निर्धारित करने एवं प्रबंधन हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय लेखाकरण साधन है
ग्रीनहाउस गैस प्रोटोकॉल (WRI और WBCSD) सरकारों और व्यवसायों के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन मापने और प्रबंधित करने का सबसे व्यापक अंतर्राष्ट्रीय लेखाकरण मानक है।
'वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद् (Financial Stability and Development Council)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह नीति (NITI) आयोग का एक अंग है।
2. संघ का वित्त मंत्री इसका प्रमुख होता है।
3. यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक (मैक्रो-प्रूडेंशियल) पर्यवेक्षण का अनुवीक्षण (मॉनिटरिंग) करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 2 और 3
कथन 2 और 3 सही हैं: FSDC (2010) की अध्यक्षता संघ के वित्त मंत्री करते हैं और यह अर्थव्यवस्था के समष्टि सविवेक पर्यवेक्षण की निगरानी करती है।
कथन 1 गलत है: यह नीति आयोग का अंग नहीं है।
समाचारों में कभी-कभी दिखने वाले 'एजेंडा 21 (Agenda 21)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यह धारणीय विकास के लिए एक वैश्विक कार्य-योजना है।
2. 2002 में जोहानसबर्ग में हुए धारणीय विकास पर विश्व शिखर सम्मेलन (World Summit on Sustainable Development) में इसकी उत्पत्ति हुई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
कथन 1 सही है: एजेंडा 21 धारणीय विकास की एक अबाध्यकारी वैश्विक कार्य-योजना है।
कथन 2 गलत है: इसे 1992 में रियो डी जनेरियो के पृथ्वी सम्मेलन में अपनाया गया, 2002 में जोहानसबर्ग में नहीं।
सत्य शोधक समाज ने संगठित किया
- (a) बिहार में आदिवासियों के उन्नयन का एक आंदोलन
- (b) गुजरात में मंदिर प्रवेश का एक आंदोलन
- (c) महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलन
- (d) पंजाब में एक किसान आंदोलन
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) महाराष्ट्र में एक जाति-विरोधी आंदोलन
ज्योतिबा फुले ने 1873 में महाराष्ट्र में जातिगत भेदभाव और ब्राह्मणवादी वर्चस्व के विरुद्ध सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? विषाणु संक्रमित कर सकते हैं
1. जीवाणुओं को
2. कवकों को
3. पादपों को
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
विषाणु सभी प्रकार के जीवों को संक्रमित करते हैं: बैक्टीरियोफेज जीवाणुओं को, माइकोवायरस कवकों को, और कई विषाणु (जैसे तंबाकू मोज़ेक विषाणु) पादपों को।
समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले 'आधार क्षय एवं लाभ स्थानान्तरण (Base Erosion and Profit Shifting)' पद का क्या संदर्भ है?
- (a) संसाधन-सम्पन्न किन्तु पिछड़े क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा खनन कार्य
- (b) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
- (c) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किसी राष्ट्र के आनुवंशिक संसाधनों का दोहन
- (d) विकास परियोजनाओं की योजना एवं कार्यान्वयन में पर्यावरणीय लागतों के विचारों का अभाव
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
BEPS बहुराष्ट्रीय कंपनियों की वह कर योजना है जो लाभ को कम कर वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करती है; OECD/G20 की BEPS परियोजना ऐसे कर-परिहार को रोकने का प्रयास है।
हाल ही में भारत में प्रथम 'राष्ट्रीय निवेश और विनिर्माण क्षेत्र (National Investment and Manufacturing Zone)' का गठन कहाँ किए जाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था?
- (a) आंध्र प्रदेश
- (b) गुजरात
- (c) महाराष्ट्र
- (d) उत्तर प्रदेश
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) आंध्र प्रदेश
आधिकारिक उत्तर आंध्र प्रदेश है। NIMZ राष्ट्रीय विनिर्माण नीति (2011) के अंतर्गत बने; पहले स्वीकृत क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम और चित्तूर थे, हालाँकि गुजरात के अहमदाबाद-धोलेरा NIMZ को भी जल्दी सैद्धांतिक स्वीकृति मिली।
इस व्याख्या की जाँच विषय विशेषज्ञ द्वारा की जा रही है।
भारत में 'जिला खनिज प्रतिष्ठान (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन्स)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. खनिज-सम्पन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना
2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
3. राज्य सरकारों को खनिज खोज के लिए लाइसेंस निर्गम करने के लिए अधिकृत करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान (MMDR संशोधन अधिनियम, 2015) खनन ज़िलों में ऐसे न्यास हैं जो खनिकों के अंशदान को खनन से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों के कल्याण पर खर्च करते हैं।
ये खोज को बढ़ावा नहीं देते, न लाइसेंस देते हैं।
भारत सरकार की एक पहल 'SWAYAM' का लक्ष्य क्या है?
- (a) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना
- (b) युवा नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
- (c) किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
- (d) नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना
SWAYAM (स्टडी वेब्स ऑफ़ एक्टिव-लर्निंग फ़ॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) एक MOOC मंच है जो स्कूल से स्नातकोत्तर स्तर तक निःशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रम देता है।
मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड प्रस्ताव किससे संबंधित थे?
- (a) सामाजिक सुधार
- (b) शैक्षिक सुधार
- (c) पुलिस प्रशासन में सुधार
- (d) सांविधानिक सुधार
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) सांविधानिक सुधार
मॉन्टेग्यू-चेम्सफोर्ड रिपोर्ट (1918) ने सांविधानिक सुधार प्रस्तावित किए, जो भारत शासन अधिनियम, 1919 बने और जिनसे प्रांतों में द्वैध शासन आया।
अजंता और महाबलीपुरम के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं?
1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।
2. दोनों का एक ही धार्मिक सम्प्रदाय से संबंध है।
3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 3
केवल कथन 3 सही है: दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।
अजंता बौद्ध है (दूसरी सदी ई.पू. से लगभग पाँचवीं सदी ई.), जबकि महाबलीपुरम पल्लवकालीन हिंदू स्थल है (सातवीं–आठवीं सदी ई.), अतः काल और धर्म भिन्न हैं।
कभी-कभी समाचारों में आने वाले 'बिटकॉइन्स (Bitcoins)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. बिटकॉइन्स की खोज-खबर देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा रखी जाती है।
2. बिटकॉइन के पते वाला कोई भी व्यक्ति, बिटकॉइन के पते वाले किसी अन्य व्यक्ति को बिटकॉइन्स भेज सकता है या उससे प्राप्त कर सकता है।
3. ऑनलाइन अदायगी, दोनों तरफ में से किसी भी तरफ की पहचान जाने बिना, की जा सकती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
कथन 2 और 3 सही हैं: बिटकॉइन पते वाला कोई भी व्यक्ति बिटकॉइन भेज और प्राप्त कर सकता है, और दोनों पक्ष एक-दूसरे की पहचान जाने बिना भुगतान कर सकते हैं।
कथन 1 गलत है: बिटकॉइन विकेंद्रीकृत है और केंद्रीय बैंक इसकी निगरानी नहीं करते।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना ए० पी० ई० सी० (APEC) द्वारा की गई है।
2. न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई में है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है: न्यू डेवलपमेंट बैंक की स्थापना BRICS देशों ने की, APEC ने नहीं।
कथन 2 सही है: इसका मुख्यालय शंघाई में है।
कभी-कभी समाचारों में आने वाली 'गाडगिल समिति रिपोर्ट' और 'कस्तूरीरंगन समिति रिपोर्ट' संबंधित हैं
- (a) सांविधानिक सुधारों से
- (b) गंगा कार्य-योजना (गंगा ऐक्शन प्लान) से
- (c) नदियों को जोड़ने से
- (d) पश्चिमी घाटों के संरक्षण से
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) पश्चिमी घाटों के संरक्षण से
गाडगिल (2011) और कस्तूरीरंगन (2013) रिपोर्टों ने पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील पश्चिमी घाट के संरक्षण की सिफ़ारिशें कीं।
निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमिटी (Calcutta Unitarian Committee)
2. टेबरनेकल ऑफ़ न्यू डिस्पेंसेशन (Tabernacle of New Dispensation)
3. इंडियन रिफॉर्म असोसिएशन (Indian Reform Association)
केशब चन्द्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2 और 3
केशब चन्द्र सेन ने इंडियन रिफॉर्म असोसिएशन (1870) और नव विधान (चर्च ऑफ़ द न्यू डिस्पेंसेशन) की स्थापना की, जिसका सभास्थल टेबरनेकल ऑफ़ न्यू डिस्पेंसेशन था।
कलकत्ता यूनिटेरियन कमिटी (1821) राममोहन राय, द्वारकानाथ टैगोर और विलियम एडम ने बनाई थी।
निम्नलिखित में से कौन 'खाड़ी सहयोग परिषद् (गल्फ कोऑपरेशन काउन्सिल)' का सदस्य नहीं है?
- (a) ईरान
- (b) सऊदी अरब
- (c) ओमान
- (d) कुवैत
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) ईरान
GCC के सदस्य सऊदी अरब, कुवैत, UAE, क़तर, बहरीन और ओमान हैं; ईरान सदस्य नहीं है।
सरकार की 'सम्प्रभु स्वर्ण बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme)' एवं 'स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme)' का/के उद्देश्य क्या है/हैं?
1. भारतीय गृहस्थों के पास निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना
2. स्वर्ण एवं आभूषण के क्षेत्र में एफ० डी० आइ० (FDI) को प्रोत्साहित करना
3. स्वर्ण-आयात पर भारत की निर्भरता में कमी लाना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
दोनों योजनाओं (2015) का लक्ष्य घरों में निष्क्रिय पड़े स्वर्ण को अर्थव्यवस्था में लाना और भौतिक स्वर्ण की माँग घटाकर स्वर्ण आयात पर निर्भरता कम करना है।
स्वर्ण व आभूषण क्षेत्र में FDI बढ़ाना इनका उद्देश्य नहीं है।
कभी-कभी समाचारों में आने वाला 'बेल्ट ऐन्ड रोड इनिशिएटिव (Belt and Road Initiative)' किसके मामलों के संदर्भ में आता है?
- (a) अफ्रीकी संघ
- (b) ब्राज़ील
- (c) यूरोपीय संघ
- (d) चीन
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) चीन
बेल्ट ऐन्ड रोड इनिशिएटिव (2013) एशिया, अफ्रीका और यूरोप में स्थल और समुद्री अवसंरचना जोड़ने का चीन का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?
- (a) लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
- (b) निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना
- (c) वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
- (d) कौशल विकास एवं रोज़गार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन (फंडिंग) करना
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (2015) गैर-कृषि सूक्ष्म और लघु उद्यमों को ₹10 लाख तक बिना ज़मानत ऋण (शिशु, किशोर, तरुण) देकर उन्हें औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाती है।
भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किसमें/किनमें शेल गैस के संसाधन पाए जाते हैं?
1. कैम्बे बेसिन
2. कावेरी बेसिन
3. कृष्णा-गोदावरी बेसिन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
शेल गैस की संभावनाएँ कैम्बे, कावेरी और कृष्णा-गोदावरी बेसिनों में (साथ ही असम-अराकान, गोंडवाना और सिंधु-गंगा बेसिनों में) चिह्नित की गई हैं।
'वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report)' किसके द्वारा तैयार की जाती है?
- (a) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
- (b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
- (c) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक
- (d) आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन (Organization for Economic Cooperation and Development)
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट IMF वर्ष में दो बार प्रकाशित करता है।
'अटल पेंशन योजना' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह एक न्यूनतम गारंटित पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों को लक्ष्य बनाती है।
2. परिवार का केवल एक ही व्यक्ति इस योजना में शामिल हो सकता है।
3. अभिदाता (सब्स्क्राइबर) की मृत्यु के पश्चात् जीवनसाथी को आजीवन पेंशन की समान राशि गारंटित रहती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
कथन 1 और 3 सही हैं: अटल पेंशन योजना (2015) मुख्यतः असंगठित क्षेत्र के कर्मियों को ₹1,000–5,000 की न्यूनतम पेंशन की गारंटी देती है, और अभिदाता की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को आजीवन वही पेंशन मिलती है।
कथन 2 गलत है: बैंक खाते वाला 18–40 वर्ष का कोई भी पात्र व्यक्ति जुड़ सकता है, अतः परिवार के कई सदस्य शामिल हो सकते हैं।
'रीजनल कॉम्प्रिहेन्सिव इकॉनॉमिक पार्टनरशिप (Regional Comprehensive Economic Partnership)' पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है?
- (a) G20
- (b) ASEAN
- (c) SCO
- (d) SAARC
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) ASEAN
RCEP पर वार्ता दस ASEAN सदस्यों और उनके FTA साझेदारों (चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और 2019 तक भारत) के बीच हुई।
निम्नलिखित में से किसमें आप ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) का स्टार लेबल पाते हैं?
1. छत के (सीलिंग) पंखे
2. विद्युत् गीज़र
3. नलिकारूप प्रतिदीप्ति (ट्यूबुलर फ्लूओरेसेंट) लैंप
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1, 2 और 3
BEE स्टार लेबल अन्य उपकरणों के साथ छत के पंखों, विद्युत् (भंडारण) गीज़रों और नलिकारूप प्रतिदीप्ति लैंपों पर लगता है।
भारत 'अंतर्राष्ट्रीय ताप-नाभिकीय प्रायोगिक रिएक्टर (International Thermonuclear Experimental Reactor)' का एक महत्त्वपूर्ण सदस्य है। यदि यह प्रयोग सफल हो जाता है, तो भारत का तात्कालिक लाभ क्या है?
- (a) यह विद्युत् उत्पादन के लिए यूरेनियम की जगह थोरियम प्रयुक्त कर सकता है
- (b) यह उपग्रह मार्गनिर्देशन (सैटेलाइट नैविगेशन) में एक वैश्विक भूमिका प्राप्त कर सकता है
- (c) यह विद्युत् उत्पादन में अपने विखंडन (फिशन) रिएक्टरों की दक्षता में तेज़ी से सुधार ला सकता है
- (d) यह विद्युत् उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूज़न) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) यह विद्युत् उत्पादन के लिए संलयन (फ्यूज़न) रिएक्टरों का निर्माण कर सकता है
ITER फ्रांस में एक प्रायोगिक संलयन रिएक्टर है; सफल होने पर भारत जैसे सदस्यों को विद्युत् उत्पादन हेतु संलयन रिएक्टर बनाने की जानकारी मिलेगी।
भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
शब्द - विवरण
1. एरिपत्ति - भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था
2. तनियूर - एक अकेले ब्राह्मण अथवा एक ब्राह्मण-समूह को दान में दिए गए ग्राम
3. घटिका - प्रायः मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
- (a) 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) 2 और 3
- (d) 1 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) 1 और 3
युग्म 1 और 3 सही हैं: एरिपत्ति वह भूमि थी जिसका राजस्व ग्राम जलाशय के रख-रखाव में जाता था, और घटिका प्रायः मंदिरों से जुड़े विद्या केंद्र थे।
तनियूर बड़े ब्राह्मण ग्राम (ब्रह्मदेय) थे जिन्हें अलग राजस्व इकाई का दर्जा मिला था; आधिकारिक उत्तर युग्म 2 के विवरण को गलत मानता है।
इस व्याख्या की जाँच विषय विशेषज्ञ द्वारा की जा रही है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance) को 2015 के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में प्रारम्भ किया गया था।
2. इस गठबंधन में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश सम्मिलित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) केवल 1
कथन 1 सही है: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन भारत और फ्रांस ने पेरिस में COP21 (2015) में आरम्भ किया।
कथन 2 गलत है: यह कर्क और मकर रेखाओं के बीच के सौर-समृद्ध देशों के लिए था, सभी UN सदस्यों के लिए नहीं (सदस्यता बाद में बढ़ाई गई)।
समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाला 'यूरोपीय स्थिरता तंत्र (European Stability Mechanism)' क्या है?
- (a) मध्य-पूर्व से लाखों शरणार्थियों के आने के प्रभाव से निपटने के लिए EU द्वारा बनाई गई एक एजेंसी
- (b) EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोज़ोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
- (c) सभी द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय व्यापार समझौतों को सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
- (d) सदस्य राष्ट्रों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए EU की एक एजेंसी
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) EU की एक एजेंसी, जो यूरोक्षेत्र (यूरोज़ोन) के देशों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
यूरोपीय स्थिरता तंत्र (2012) वित्तीय कठिनाई में पड़े यूरोज़ोन देशों को वित्तीय सहायता देता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से ड्रिप (टपक) सिंचाई पद्धति के प्रयोग का/के लाभ है/हैं?
1. खर-पतवार में कमी
2. मृदा लवणता में कमी
3. मृदा अपरदन में कमी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 2
- (b) केवल 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) उपर्युक्त में से कोई भी ड्रिप सिंचाई पद्धति का लाभ नहीं है
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
टपक सिंचाई केवल जड़ क्षेत्र को गीला करती है, अतः खर-पतवार कम उगते हैं और मृदा अपरदन करने वाला सतही बहाव नगण्य रहता है।
आधिकारिक उत्तर में मृदा लवणता पर इसके प्रभाव को लाभ नहीं माना गया।
इस व्याख्या की जाँच विषय विशेषज्ञ द्वारा की जा रही है।
कभी-कभी समाचारों में दिखने वाले 'डिजिलॉकर (DigiLocker)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. यह डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक डिजिटल लॉकर सिस्टम है।
2. यह आपके ई-दस्तावेज़ों तक आपकी पहुँच को संभव बनाता है, चाहे भौतिक रूप से आपकी उपस्थिति कहीं भी हो।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
दोनों सही हैं: डिजिलॉकर (डिजिटल इंडिया, 2015) सरकार का क्लाउड लॉकर है जिससे जारी ई-दस्तावेज़ कहीं से भी रखे और देखे जा सकते हैं।
हाल ही में निम्नलिखित नदियों में से किनको जोड़ने का कार्य किया गया था?
- (a) कावेरी और तुंगभद्रा
- (b) गोदावरी और कृष्णा
- (c) महानदी और सोन
- (d) नर्मदा और ताप्ती
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) गोदावरी और कृष्णा
आंध्र प्रदेश की पट्टिसीमा लिफ्ट सिंचाई परियोजना (2015) ने गोदावरी को कृष्णा से जोड़ा, जो इस तरह का पहला पूरा हुआ नदी जोड़ था।
हमारे देश के शहरों में वायु गुणता सूचकांक (Air Quality Index) का परिकलन करने में साधारणतया निम्नलिखित वायुमंडलीय गैसों में से किनको विचार में लिया जाता है?
1. कार्बन डाइऑक्साइड
2. कार्बन मोनोक्साइड
3. नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
4. सल्फर डाइऑक्साइड
5. मेथैन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1, 2 और 3
- (b) केवल 2, 3 और 4
- (c) केवल 1, 4 और 5
- (d) 1, 2, 3, 4 और 5
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2, 3 और 4
भारत का राष्ट्रीय AQI (2014) PM10, PM2.5, NO2, SO2, CO, O3, NH3 और Pb का प्रयोग करता है, अतः कार्बन मोनोक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड शामिल हैं।
कार्बन डाइऑक्साइड और मेथैन शामिल नहीं हैं।
भारत द्वारा प्रमोचित खगोलीय वेधशाला, 'ऐस्ट्रोसैट (Astrosat)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. USA और रूस के अलावा केवल भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अंतरिक्ष में उसी प्रकार की वेधशाला प्रमोचित की है।
2. ऐस्ट्रोसैट 2000 किलोग्राम का एक उपग्रह है, जो पृथ्वी की सतह के ऊपर 1650 किलोमीटर पर एक कक्षा में स्थापित है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) न तो 1, न ही 2
कथन 1 गलत है: भारत से पहले USA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, जापान और रूस ऐसी वेधशालाएँ प्रक्षेपित कर चुके थे।
कथन 2 गलत है: ऐस्ट्रोसैट (2015) लगभग 1,513 किग्रा का है और लगभग 650 किमी पर परिक्रमा करता है।
मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संदर्भ में शब्द 'अरघट्ट (Araghatta)' किसे निरूपित करता है?
- (a) बंधुआ मज़दूर
- (b) सैन्य अधिकारियों को दिए गए भूमि अनुदान
- (c) भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्र (वाटर-व्हील)
- (d) कृषि भूमि में बदली गई बंजर भूमि
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जलचक्र (वाटर-व्हील)
अरघट्ट ज़ंजीर पर बँधे घड़ों वाला जलचक्र (रहट) था, जिससे सिंचाई हेतु पानी उठाया जाता था।
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था?
- (a) श्रमण
- (b) परिव्राजक
- (c) अग्रहारिक
- (d) मागध
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) मागध
मागध (सूतों की तरह) चारण थे जो इतिवृत्त, राजवंशीय वंशावलियाँ और वीरगाथाएँ कंठस्थ कर सुनाते थे।
हाल ही में, हमारे देश में पहली बार, निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक विशेष तितली को 'राज्य तितली' के रूप में घोषित किया है?
- (a) अरुणाचल प्रदेश
- (b) हिमाचल प्रदेश
- (c) कर्नाटक
- (d) महाराष्ट्र
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) महाराष्ट्र
2015 में महाराष्ट्र राज्य तितली घोषित करने वाला पहला राज्य बना; उसने ब्लू मॉर्मन को चुना।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
ISRO द्वारा प्रमोचित मंगलयान
1. को मार्स ऑर्बिटर मिशन भी कहा जाता है
2. ने भारत को, USA के बाद, मंगल के चारों ओर अंतरिक्ष यान को चक्रमण कराने वाला दूसरा देश बना दिया है
3. ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बना दिया है, जिसने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल के चारों ओर चक्रमण कराने में पहली बार में ही सफलता प्राप्त कर ली
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2 और 3
- (c) केवल 1 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 1 और 3
कथन 1 और 3 सही हैं: मंगलयान ही मार्स ऑर्बिटर मिशन है, और भारत पहले प्रयास में मंगल की कक्षा में पहुँचने वाला पहला देश बना।
कथन 2 गलत है: भारत से पहले सोवियत संघ, USA और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी मंगल की कक्षा में पहुँच चुके थे।
वर्ष 1907 में सूरत में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के विभाजन का मुख्य कारण क्या था?
- (a) लॉर्ड मिन्टो द्वारा भारतीय राजनीति में साम्प्रदायिकता का प्रवेश कराना
- (b) अंग्रेज़ी सरकार के साथ नरमपंथियों की वार्ता करने की क्षमता के बारे में चरमपंथियों में विश्वास का अभाव
- (c) मुस्लिम लीग की स्थापना
- (d) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो सकने में अरविंद घोष की असमर्थता
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) अंग्रेज़ी सरकार के साथ नरमपंथियों की वार्ता करने की क्षमता के बारे में चरमपंथियों में विश्वास का अभाव
सूरत विभाजन (1907) अंग्रेज़ों से याचिका और वार्ता की नरमपंथी पद्धति पर चरमपंथियों के अविश्वास से हुआ, साथ ही अध्यक्ष पद पर विवाद भी था।
सर स्टैफ़र्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद
- (a) भारत को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान की जानी चाहिए
- (b) स्वतंत्रता प्रदान करने के पहले भारत को दो भागों में विभाजित कर देना चाहिए
- (c) भारत को इस शर्त के साथ गणतंत्र बना देना चाहिए कि वह राष्ट्रमंडल में शामिल होगा
- (d) भारत को डोमिनियन स्टेटस दे देना चाहिए
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) भारत को डोमिनियन स्टेटस दे देना चाहिए
क्रिप्स मिशन (1942) ने युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन स्टेटस, एक संविधान सभा और प्रांतों को अलग रहने का अधिकार देने का प्रस्ताव रखा।
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
प्रसिद्ध स्थान - क्षेत्र
1. बोधगया - बघेलखण्ड
2. खजुराहो - बुन्देलखण्ड
3. शिरडी - विदर्भ
4. नासिक - मालवा
5. तिरुपति - रायलसीमा
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
- (a) 1, 2 और 4
- (b) 2, 3, 4 और 5
- (c) केवल 2 और 5
- (d) 1, 3, 4 और 5
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (c) केवल 2 और 5
केवल युग्म 2 और 5 सही हैं: खजुराहो बुन्देलखण्ड में और तिरुपति रायलसीमा में है।
बोधगया मगध (बिहार) में, शिरडी पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में (विदर्भ में नहीं), और नासिक उत्तर महाराष्ट्र में (मालवा में नहीं) है।
राष्ट्र हित में भारत की संसद् राज्य सूची के किसी भी विषय पर विधिक शक्ति प्राप्त कर लेती है यदि इसके लिए एक संकल्प
- (a) लोक सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
- (b) लोक सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्य संख्या के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
- (c) राज्य सभा द्वारा अपनी सम्पूर्ण सदस्यता के साधारण बहुमत से पारित कर लिया जाए
- (d) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) राज्य सभा द्वारा अपने उपस्थित एवं मत देने वाले सदस्यों के कम-से-कम दो-तिहाई बहुमत से पारित कर लिया जाए
अनुच्छेद 249 के तहत, राज्य सभा उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से संकल्प पारित करे तो संसद् राष्ट्र हित में राज्य सूची के विषय पर विधि बना सकती है।
हाल ही में निम्नलिखित राज्यों में से किसने एक लम्बे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़े जाने के लिए एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह के निर्माण की संभावना का पता लगाया है?
- (a) आंध्र प्रदेश
- (b) छत्तीसगढ़
- (c) कर्नाटक
- (d) राजस्थान
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (d) राजस्थान
राजस्थान ने जालोर में एक कृत्रिम अंतर्देशीय बंदरगाह की संभावना तलाशी, जिसे कच्छ के रण से होकर लंबे नौसंचालन चैनल द्वारा समुद्र से जोड़ा जाना था।
वर्ष 2015 में पेरिस में UNFCCC बैठक में हुए समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. इस समझौते पर UN के सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए और यह वर्ष 2017 से लागू होगा।
2. यह समझौता ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को सीमित करने का लक्ष्य रखता है जिससे इस सदी के अंत तक औसत वैश्विक तापमान की वृद्धि उद्योग-पूर्व स्तर (pre-industrial levels) से 2 °C या कोशिश करें कि 1.5 °C से भी अधिक न होने पाए।
3. विकसित देशों ने वैश्विक तापन में अपनी ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी को स्वीकारा और जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए विकासशील देशों की सहायता के लिए 2020 से प्रतिवर्ष 1000 अरब डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
- (a) केवल 1 और 3
- (b) केवल 2
- (c) केवल 2 और 3
- (d) 1, 2 और 3
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
केवल कथन 2 सही है: पेरिस समझौते का लक्ष्य तापवृद्धि को 2 °C से काफ़ी नीचे रखना और 1.5 °C का प्रयास करना है।
कथन 1 गलत है: सभी देशों ने एक साथ हस्ताक्षर नहीं किए, और यह नवम्बर 2016 में प्रवृत्त हुआ।
कथन 3 गलत है: विकसित देशों ने 2020 से प्रतिवर्ष 100 अरब डॉलर जुटाने का वचन दिया, 1000 अरब नहीं।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. धारणीय विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals) पहली बार 1972 में एक वैश्विक विचार मंडल (थिंक टैंक) ने, जिसे 'क्लब ऑफ़ रोम' कहा जाता था, प्रस्तावित किए थे।
2. धारणीय विकास लक्ष्य 2030 तक प्राप्त किए जाने हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है: SDG रियो+20 सम्मेलन (2012) से निकले और 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने अपनाए; क्लब ऑफ़ रोम ने 'द लिमिट्स टू ग्रोथ' (1972) प्रकाशित की थी।
कथन 2 सही है: SDG 2030 तक प्राप्त करने हैं।
हाल ही में बना 'द मैन हू न्यू इनफिनिटि (The Man Who Knew Infinity)' शीर्षक वाला चलचित्र किसके जीवनचरित पर आधारित है?
- (a) एस० रामानुजन
- (b) एस० चंद्रशेखर
- (c) एस० एन० बोस
- (d) सी० वी० रमन
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (a) एस० रामानुजन
'द मैन हू न्यू इनफिनिटि' (2015) गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन पर बनी फ़िल्म है, जो रॉबर्ट कनिगेल की जीवनी पर आधारित है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. किसी भी व्यक्ति के लिए पंचायत का सदस्य बनने के लिए न्यूनतम निर्धारित आयु 25 वर्ष है।
2. पंचायत के समयपूर्व भंग होने के पश्चात् पुनर्गठित पंचायत केवल अवशिष्ट समय के लिए ही जारी रहती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- (a) केवल 1
- (b) केवल 2
- (c) 1 और 2 दोनों
- (d) न तो 1, न ही 2
उत्तर और व्याख्या देखें
उत्तर: (b) केवल 2
कथन 1 गलत है: पंचायत सदस्य बनने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है (अनुच्छेद 243F)।
कथन 2 सही है: अनुच्छेद 243E के तहत समयपूर्व भंग के बाद पुनर्गठित पंचायत केवल मूल कार्यकाल के शेष समय तक रहती है।